- होम >>
Bihar Weather : इन लोकसभा क्षेत्रों में उमस के बीच होगी वोटिंग, 44 डिग्री तक पहुंचेगा पारा; पढ़ें मौसम का ताजा अपडेट
- न्यूज़
- Saturday | 1st June, 2024
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, राजधानी व आसपास इलाकों में आंशिक बादल छाए रहने के साथ आर्द्रता में वृद्धि होने के कारण उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करेगी।
अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास व न्यूनतम 27.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान है। आरा, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, भभुआ में अधिकतम तापमान 42-44 डिग्री सेल्सियस, नालंदा व जहानाबाद में 38-40 डिग्री सेल्सियस के आसपास अधिकतम तापमान रहने का पूर्वानुमान है। रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद और बक्सर जिले के कुछ स्थानों पर भीषण उष्ण लहर को लेकर औरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं, शेष भागों में गर्म और उमस भरा दिन रहने की संभावना है। उत्तरी भागों के पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, कटिहार और पूर्णिया जिले के एक या दो स्थानों पर मेघ गर्जन, वज्रपात एवं 40-50 किमी प्रतिघंटा हवा के रफ्तार के साथ भारी वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम में आए बदलाव से गिरा तापमान गुरुवार की रात राजधानी समेत प्रदेश के अधिसंख्य भागों में पुरवा के तेज प्रवाह के साथ छिटपुट वर्षा से कई जिलों के तापमान में गिरावट आई है। राजधानी पटना के अधिकतम तापमान में चार डिग्री गिरावट के साथ 36.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
जबकि, 44.0 डिग्री सेल्सियस के साथ औरंगाबाद में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज होने के साथ (हीट वेव) लू का प्रभाव बना रहा। भोजपुर में चार डिग्री, अरवल में तीन डिग्री, औरंगाबाद में दो डिग्री, बक्सर में पांच डिग्री, गया में तीन डिग्री, नवादा में सात डिग्री, जमुई में पांच डिग्री, बांका में तीन डिग्री, बेगूसराय में चार डिग्री, वैशाली में छह डिग्री, मुजफ्फरपुर में पांच डिग्री, गोपालगंज में चार डिग्री, छपरा में चार डिग्री अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इन जिलों में दर्ज की गई वर्षा प्रदेश के किशनगंज, समस्तीपुर व पूर्णिया के अलग-अलग जगहों पर वर्षा दर्ज की गई।
किशनगंज में सर्वाधिक वर्षा 84.4 मिमी, किशनगंज के ठाकुरगंज में 57.6 मिमी, बहादुरगंज में 44.2 मिमी, पूर्णिया में 40.7 मिमी, समस्तीपुर के ताजपुर में 40.6 मिमी, समस्तीपुर के रोसड़ा में 40 मिमी, पूर्णिया के ढेंगराघाट में 38.2 मिमी एवं पश्चिम चंपारण के बगहा में 36.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार तीन से चार दिनों के दौरान बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी भाग में मानसून दस्तक दे सकता है।
वहीं, हवा के रूख में कल से बदलाव के आसार हैं।
नमी युक्त पुरवा की जगह उत्तर पछुआ हवा का प्रवाह जारी रहने के आसार हैं। प्रमुख शहरों का तापमान शहर अधिकतम न्यूनतम पटना 36.7 27.7 गया 42.2 28.4 भागलपुर 33.6 23.4 मुजफ्फरपुर 33.0 25.3 (अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस में ) यह भी पढ़ें- Jharkhand Weather : रांची में उमस भरी गर्मी ने बढ़ाई परेशानी, क्या जल्द इससे मिलेगी राहत? IMD ने सुनाई खुशखबरी Bihar Voting Live Seventh Phase : आखिरी चरण में बिहार की 8 सीटों पर मतदान शुरू, EVM में कैद होगी पवन सिंह समेत दो केंद्रीय मंत्रियों की किस्मत ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।