Bihar Weather : इन सात जिलों में आंधी-पानी को लेकर अलर्ट, पटना में छूटेंगे पसीने; तूफान रेमल पर ये है ताजा अपडेट

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार पटना समेत दक्षिणी भागों के 13 जिलों में गर्म दिन-रात्रि रहने का पूर्वानुमान है।

जबकि, उत्तरी भागों के सात जिलों के सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, पूर्णिया व कटिहार में आंधी-पानी व गरज-तड़क को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

तूफान गुजरने के बाद प्रदेश में पछुआ हवा का प्रवाह होगा Bihar News मौसम विज्ञानी एसके पटेल के अनुसार तूफान (Cyclone Remal) गुजरने के बाद प्रदेश में पछुआ हवा का प्रवाह होगा।

इसके कारण आर्द्रता में वृद्धि होने के साथ उमस का प्रभाव कम होगा।

अधिकतम तापमान में वृद्धि होने से गर्मी का प्रभाव बना रहेगा।

सोमवार को बक्सर, वाल्मीकि नगर, समस्तीपुर एवं फारबिसगंज को छोड़कर पटना सहित शेष जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

पटना का अधिकतम तापमान 1.4 डिग्री गिरावट के साथ 38.6 डिग्री सेल्सियस व 43.2 डिग्री सेल्सियस के साथ बक्सर सबसे गर्म रहा।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।