Bihar Weather : कब होगी मानसून की एंट्री? इन 4 जिलों में बारिश दिलाएगी गर्मी से राहत, पढ़ें मौसम का ताजा अपडेट

46.1 डिग्री सेल्सियस के साथ बक्सर तीसरे दिन भी प्रदेश में सबसे गर्म रहा।

रविवार को पटना 12 जिले लू व भीषण लू की चपेट में रहे, जबकि अन्य जिलों में गर्म दिन से लोग परेशान रहे।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, राजधानी समेत नालंदा, गया, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद में गर्म दिन रहने के साथ गर्म रात्रि को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

दक्षिणी भागों के बांका, बेगूसराय, वैशाली, सारण, सिवान, शेखपुरा, गोपालगंज, शेखपुरा, लखीसराय, अरवल, जहानाबाद में लू को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

जबकि, अन्य जिलों में गर्म दिन रहने की संभावना है।

इन जिलों में होगी बारिश किशनगंज, अररिया, बांका, भागलपुर में छिटपुट वर्षा की संभावना है।

भीषण गर्मी से जनजीवन प्रवाहित राजधानी समेत प्रदेश में सूर्य के तल्ख तेवर व गर्म पछुआ हवा के प्रवाह से लोगों का जीना मुहाल हो गया है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।