- होम >>
Bihar Weather : तपती धूप से कब मिलेगी राहत? मौसम विभाग ने मानसून को लेकर जारी किया अपडेट, इन जिलों में अलर्ट जारी
- न्यूज़
- Monday | 17th June, 2024
पूर्णिया व किशनगंज के रास्ते प्रदेश में प्रवेश करने वाले मानसून को आने में पांच से छह दिनों का समय लगने की संभावना है।
ऐसे में खासतौर पर राजधानी समेत दक्षिणी भागों में गर्मी व लू का प्रभाव जारी रहने की संभावना है।
19 जून की शाम से बादल छाए रहने के साथ 20 जून से ज्यादातर हिस्सों में गरज-चमक व तेज हवा के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा की संभावना है।
वहीं, चार दिनों बाद मानसून की सक्रियता के प्रभाव से 20-22 जून के दौरान पटना सहित सभी जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा का पुर्वानुमान है।
मानूसन (Monsoon In Bihar) आने में देर होने के कारण पश्चिमी हवा सहायक होती है।
पश्चिमी हवा जब ज्यादा समय तक भारतीय क्षेत्र में रहती है तो दक्षिण पश्चिम मानसून की हवाओं को इन्हें काटना पड़ता है।
इसमें समय लगने के कारण मानसून में देर होती है।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।