- होम >>
Bihar Weather : पांच जिलों में वोटिंग के समय नहीं पड़ेगी गर्मी, बारिश के आसार; पढ़ें बिहार भर के मौसम का ताजा अपडेट
- न्यूज़
- Monday | 20th May, 2024
औंरगाबाद, नवादा, बक्सर, छपरा में अधिकतम तापमान 44 डिग्री के आसपास बना रहा।
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार उत्तर पश्चिम उत्तरप्रदेश व बिहार के रास्ते उत्तरी बांग्लादेश की ओर से ट्रफ रेखा गुजर रही है।
इन पांच क्षेत्रों में ऐसा रहेगा मौसम Bihar News इनके प्रभाव से पटना समेत दक्षिणी भागों में बादल छाए रहेंगे जबकि, उत्तरी भागों के अधिसंख्य भागों में आंधी-पानी, वज्रपात व मेघ गर्जन की चेतावनी जारी की गई है।
20-24 मई तक प्रदेश में छिटपुट वर्षा होने से लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।
दूसरी ओर सोमवार को लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण और हाजीपुर में होने वाले मतदान के दिन लोगों को मौसम का साथ मिलेगा।
बादलों की आवाजाही बने होने के साथ मेघ गर्जन व वर्षा से मौसम सामान्य बना रहेगा।
प्रमुख शहरों का तापमान शहर अधिकतम न्यूनतम पटना 39.2 28.2 गया 42.1 27.0 भागलपुर 39.3 25.8 मुजफ्फरपुर 35.6 27.5 (तापमान डिग्री सेल्सियस में) यह भी पढ़ें- Bihar Voting Live Fifth Phase : पांचवें चरण में बिहार की 5 सीटों पर मतदान कल, सारण और हाजीपुर में बनी रहेगी सबकी नजर घर में सिर्फ तीन बल्ब, तीन पंखा और एक फ्रीज, फिर भी पहुंचा छप्पर फाड़ बिल; देखते ही सदमे में परिवार ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।