Bihar Weather : बिगड़ने वाला है बिहार का मौसम, 24 घंटे में तीन डिग्री तक चढ़ा पारा; इन जिलों में पड़ेगी भीषण गर्मी

, पटना।  Bihar Weather News In Hindi पटना समेत प्रदेश का मौसम गुरुवार से करवट लेगा।

पश्चिम बंगाल से आने वाली पूर्वी हवा के कारण आंशिक बादल छाए रहने के साथ आंधी-पानी के आसार बने रहे।

हालांकि, मौसम सामान्य बना रहा।

गुरुवार से पटना सहित दक्षिणी भागों में गर्म दिन व कुछ स्थानों पर गर्म हवा चलने के आसार है।

प्रदेश के अधिकतम तापमान में तीन से चार दिनों के दौरान तीन-चार डिग्री बढ़ोतरी के आसार हैं।

वर्षा का सिलसिला थमने के साथ ही मंगलवार को पटना सहित सभी जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

तीन डिग्री वृद्धि के साथ राजधानी (Patna Tempreture) का अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि, 41.9 डिग्री सेल्सियस के साथ बक्सर सबसे गर्म स्थान रहा।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।