- होम >>
Bihar Weather : बिहार के 19 जिलों में होगी झमाझम बारिश, 5 दिन सताएगी आंधी; पढ़ें मौसम का ताजा अलर्ट और अपडेट
- न्यूज़
- Wednesday | 22nd May, 2024
इनके प्रभाव से पटना (Patna Temperature) समेत प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर 27 मई तक गरज-तड़क के साथ आंधी-पानी को लेकर चेतावनी जारी की गई है।
ऐसे में लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।
हालांकि, पुरवा हवा के कारण उमस का प्रभाव बना रहेगा।
72 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव के आसार नहीं है।
आंधी-पानी को लेकर औरेंज अलर्ट Bihar News बुधवार को पटना व आसपास इलाकों में बादल छाए रहने के साथ तेज हवा के साथ मेघ गर्जन के साथ छिटपुट वर्षा की संभावना है जबकि, उत्तरी भागों के 19 जिलों में गरज-तड़क के साथ आंधी-पानी को लेकर औरेंज अलर्ट जारी की गई है।
बीते 24 घंटों के दौरान जमुई में सर्वाधिक वर्षा 46.0 मिमी, झाझा में 44.8 मिमी, नालंदा के सरमेरा में 30.2 मिमी, बक्सर के राजपुर में 27.6 मिमी, पूर्णिया में 26.9 मिमी, जहानाबाद में 26.8 मिमी, मधेपुरा के उदयी किशनगंज में 25.2 मिमी, बिहारशरीफ में 23 मिमी, पटना के पालीगंज में 19.8 मिमी एवं जहानाबाद के घोसी में 19.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
मंगलवार को राजधानी के अधिकतम तापमान में दो डिग्री गिरावट के साथ 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।