- होम >>
Bihar Weather : बिहार में आज भी वर्षा के आसार, आंधी-पानी को लेकर इन सात जिलों में अलर्ट जारी; पटना में ऐसा रहेगा मौसम
- न्यूज़
- Tuesday | 14th May, 2024
Bihar IMD Alert मंगलवार को पटना व आसपास इलाकों में बादलों की आवाजाही बने होने के साथ उत्तरी भागों के सात जिलों के सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया और कटिहार में गरज-तड़क के साथ आंधी-पानी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। काल वैशाखी का प्रभाव बने रहने की संभावना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्रदेश में प्री मानसून सीजन के दौरान इस प्रकार गतिविधियां बने होने के कारण काल वैशाखी का प्रभाव बने रहने की संभावना है।
बीते 24 घंटों के दौरान उत्तरी भागों के अधिसंख्य भागों में वर्षा दर्ज की गई।
सुपौल (राघोपुर) में सर्वाधिक वर्षा 52.1 मिमी दर्ज किया गया। राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री गिरावट के साथ 35.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जबकि, 39.6 डिग्री सेल्सियस के साथ बक्सर में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
डेहरी व शेखपुरा को छोड़कर पटना सहित शेष जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। इन जगहों पर दर्ज हुई वर्षा Bihar News सुपौल के बीरपुर में 44.0 मिमी, अररिया के नरपतगंज में 42.2 मिमी, पूर्वी चंपारण के ढाका में 24.2 मिमी, अररिया के सिकटी में 20.4 मिमी, फारबिसगंज में 20.4 मिमी, दरभंगा के बेनीबाद में 20.0 मिमी, किशनगंज के ठाकुरगंज में 18.4 मिमी, रोहतास के दिनारा में 18.2 मिमी, किशनगंज के टेढागाछ में 14.8 मिमी, मधुबनी के झंझारपुर में 14.6 मिमी एवं पूर्णिया में 12.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
प्री मानसून के दौरान प्रदेश में अभी सामान्य से 21 फीसद अधिक वर्षा हुई है। प्रमुख शहरों का तापमान शहर अधिकतम न्यूनतम पटना 35.9 25.8 गया 37.6 25.2 भागलपुर 36.6 23.2 मुजफ्फरपुर 33.4 24.7 (तापमान डिग्री सेल्सियस में) यह भी पढ़ें- Bihar Mayor ID Hack: मेयर की फेसबुक आईडी हैक कर वायरल किया अश्लील वीडियो, पुलिस ने दर्ज किया केस Bihar News: 20 दिनों में युवक ने रचाई दूसरी शादी, पहली पत्नी ने घर में मचाया कोहराम; फिर ये हुआ... ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।