- होम >>
Bihar Weather : बिहार में तूफान रेमल पड़ा कमजोर, 43 डिग्री पार पहुंचा पटना का पारा; आज इन पांच जिलों में लू की चेतावनी
- न्यूज़
- Wednesday | 29th May, 2024
सात जिलों के सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, भभुआ, रोहतास, औरंगाबाद एवं नवादा में गर्म रात्रि रहने की संभावना है।
मंगलवार को वाल्मीकि नगर, गोपालगंज, मोतिहारी, मधुबनी को छोड़ कर पटना सहित शेष जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।
पांच डिग्री बढ़ा पटना का पारा मंगलवार को पटना के अधिकतम तापमान में सामान्य से पांच डिग्री वृद्धि के साथ 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इस सीजन का पटना का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
इसके पूर्व 18 मई को पटना का अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
47.7 डिग्री सेल्सियस के साथ औरंगाबाद इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा।
46.4 डिग्री सेल्सियस के साथ बक्सर में (हीट वेव) लू का प्रभाव बना रहा।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।