- होम >>
Bihar weather: 48 घंटे बाद बिहार में भारी बारिश के आसार, आज गरज-चमक के साथ होगी वर्षा
- न्यूज़
- Thursday | 29th August, 2024
1-2 दिन में अधिकांश हिस्सों में झमाझम बारिश के आसार मौसम विभाग के अनुसार, एक से दो दिनों में बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित होने के कारण प्रदेश में वर्षा की स्थिति में सुधार के आसार है। मानसून सीजन के दौरान औरंगाबाद, गया, किशनगंज, शेखपुरा में सामान्य से अधिक वर्षा हुई है।
जबकि, बक्सर, जमुई, नालंदा, सिवान में वर्षा की स्थिति सामान्य के आसपास है। प्रमुख जगहों पर वर्षा की स्थिति भोजपुर के पीरो में 60.4 मिमी, बक्सर में 56.8 मिमी, भोजपुर के चरपोखरी में 56.8 मिमी, बक्सर के डुमरांव में 53.6 मिमी, भभुआ में 46.8 मिमी, बक्सर के चौसा में 44.6 मिमी, जमुई के सोनू में 38.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं, सासाराम में 37.2 मिमी , औरंगाबाद के कुटुंबा में 36.6 मिमी, गया के डुमरिया में 36.4 मिमी, लखीसराय के हलसी में 34.2 मिमी, मोहिनया में 33.8 मिमी, औरंगाबाद रफीगंज में 31.2 मिमी बारिश हुई है। इसके अलावा, भोजपुर के सहर में 30. 2 मिमी, भोजपुर के तरारी में 29.6 मिमी, भभुआ के कुदरा में 27.2 मिमी, बक्सर के सिमरी में 26.8 मिमी, भभुआ के रामपुर में 26.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई। यह भी पढ़ें: Fish Farming: बिहार में मछली पालकों की बढ़ेगी कमाई, बिजली बिल में भी मिल सकती है छूट; अधिकारियों को मिला नया निर्देश Patna News: पटना जाने वाले लोगों की बल्ले-बल्ले, बख्तियारपुर-मोकामा पथ को लेकर आ गई खुशखबरी ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।