- होम >>
Bihar Weather News: इन 7 जिलों में बिगड़ने वाला है मौसम, बिहार भर में कब से होगी झमाझम बारिश? पढ़ें IMD का ताजा अपडेट
- न्यूज़
- Tuesday | 18th June, 2024
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, दक्षिण पश्चिम मानसून (Monsoon In Bihar) का असर अगले तीन से चार दिनों में दिखाई पड़ने लगेगा।
हालांकि, 21-23 जून के आसपास मानसून की गतिविधि के कारण राजधानी समेत सभी जिलों में वर्षा के आसार जताए गए हैं।
मौसम विभाग की ओर से मानसून आने को लेकर निश्चित तिथि निर्धारित नहीं की गई है। मंगलवार को पटना समेत नौ जिलों के बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद, कैमूर, रोहतास, अरवल, गया एवं जहानाबाद में भीषण गर्मी के साथ लू को लेकर रेड अलर्ट (Red Alert For Loo) जारी किया गया है, जबकि अन्य भागों में गर्म दिन रहने के साथ कुछ स्थानों पर लू चलने की संभावना जताई गई है। इन जिलों में बिगड़ने वाला है मौसम Bihar Weather News उत्तरी भागों के सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज के एक या दो स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ छिटपुट वर्षा की संभावना है।
सोमवार को पटना के अधिकतम तापमान में 4.8 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ 41.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। 46.9 डिग्री सेल्सियस के साथ औरंगाबाद प्रदेश का सबसे जिला रहा।
किशनगंज के गलगलिया में 5.4 मिमी, चरघरिया में 3.2 मिमी, किशनगंज में 3.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
प्रदेश के उत्तरी भागों के जिलों के एक या दो स्थानों पर मेघ गर्जन, वज्रपात एवं 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा का प्रवाह जारी रहेगा। सोमवार को पटना समेत गया, छपरा, डेहरी, शेखपुरा, गोपालगंज, जमुई, बक्सर, भोजपुर, वैशाली, औरंगाबाद, नवादा, राजगीर, जीरादेई, बिक्रमगंज, अरवल एवं मुंगेर में लू का प्रभाव बना रहा। सामान्य से अधिक तापमान कर रहा परेशान Bihar News राजधानी समेत प्रदेश में जहां एक ओर अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है, तो दूसरी ओर न्यूनतम तापमान में वृद्धि हो रही है।
दिन में अधिकतम तापमान अधिक होने के कारण लोग पूरे दिन गर्मी से परेशान हैं तो रात में भी न्यूनतम तापमान अधिक होने से उमस भरी गर्मी परेशानी कर रही है। इस दौरान पुरवा हवा भी लोगों को राहत नहीं दे रही है।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।