- होम >>
Bihar Weather Today : बिहार के इन छह जिलों में चलेगी भयंकर `लू`, जारी हुआ अलर्ट; बारिश को लेकर ये है लेटेस्ट अपडेट
- न्यूज़
- Thursday | 6th June, 2024
दक्षिणी भागों के कुछ हिस्सों में हवा का कम दवाब बनने के कारण धूल भरी आंधी चलने का पूर्वानुमान है।
बुधवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जबकि, 43.1 डिग्री सेल्सियस के साथ औरंगाबाद सबसे गर्म रहा।
इन इलाकों में हुई इतनी बारिश Bihar News वहीं, बीते 24 घंटों के दौरान पश्चिम चंपारण के त्रिवेणी में 26.2 मिमी, बांका के बौसी में 24.6 मिमी, पश्चिम चंपारण के गौनाहा में 23.3 मिमी, बांका के कटोरिया में 14.4 मिमी, सीतामढ़ी के सुरसंड में 6.8 मिमी, बांका के अमरपुर में 4.4 मिमी, पूर्वी चंपारण के चटिया में 3.5 मिमी एवं मधुबनी के सौलीघाट में 2.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
पटना व आसपास इलाकों में दिन में सूर्य के तल्ख तेवर बने रहे।
शाम होते ही आंशिक बादल छाए रहने से उमस भरी गर्मी का प्रभाव बना रहा।
40 के ऊपर प्रमुख जिलों का तापमान गया का अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस, बक्सर में 42.8 डिग्री, भोजपुर में 41.7 डिग्री, नवादा में 41.3 डिग्री, राजगीर 40.1 डिग्री, अरवल 42.1 डिग्री, बिक्रमगंज 42.0 डिग्री, गोपालगंज 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।