Bihar Weather Today : बिहार में प्रचंड गर्मी का कहर, अब रात में भी जलेगा शरीर; इन 13 जिलों में लू को लेकर अलर्ट

राजधानी का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जबकि, 48.2 डिग्री सेल्सियस के साथ औरंगाबाद इस सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया।

औरंगाबाद के अधिकतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री ऊपर रहा। इन जिलों में रात में भी पड़ेगी गर्मी  Bihar News मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार पटना समेत 13 जिलों में भीषण लू व पश्चिमी चंपारण, सीवान, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर व खगड़िया में लू को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

वहीं, पटना सहित सात जिलों के भोजपुर, बक्सर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल में गर्म रात्रि रहने को लेकर चेतावनी दी गई है। अररिया, किशनगंज में छिटपुट वर्षा के आसार है।

मौसम विज्ञानी एसके पटेल के अनुसार इन दिनों में राजधानी में पुरवा व पछुआ हवा के संयुक्त मिश्रण से मौसम में बदलाव देखा जा रहा है।

दिन में गर्म पछुआ के कारण जलन की तरह एहसास हो रहा तो रात्रि में पुरवा के कारण उमस भरी गर्मी से लोग परेशान है। पटना सहित दक्षिणी भागों में बादलों के न बनने व आर्द्रता में कमी आने के कारण तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है।

जबकि, तराई वाले इलाकों में दक्षिणी भागों की तुलना में तापमान कम होने के साथ मौसम सामान्य बना हुआ है। मौसम विज्ञानी के अनुसार प्रदेश में मानसून (Bihar Heatwave) का आने के बाद लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।