Bihar Weather Today : मतदान के साथ आज झमाझम होगी बारिश, पांच जिलों में ऐसा रहेगा मौसम; आंधी-पानी को लेकर अलर्ट जारी

, पटना।  Bihar Weather Today लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में आज प्रदेश की पांच सीटों पर मतदान होगा।

झंझारपुर, खगड़िया, सुपौल, अररिया और मधेपुरा में होने वाले मतदान के दिन लोगों को मौसम का साथ मिलेगा।

मतदान के दिन वोटों के साथ मेघ झूम कर बरसेंगे।

इन जगहों पर अधिकतम तापमान 30-32 डिग्री सेल्सियस व खगड़िया में 32-34 डिग्री सेल्सियस बने रहने की संभावना है।

पटना समेत अधिसंख्य भागों में गरज-तड़क मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार उत्तर-पूर्व बिहार एवं उप हिमालय पश्चिम बंगाल और आसपास क्षेत्रों में चक्रवातीय परिसंचरण का प्रभाव बने होने के साथ पटना समेत अधिसंख्य भागों में गरज-तड़क के साथ आंधी-पानी की भी चेतावनी है।

उत्तर पूर्व भागों के सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार में 40-50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा के प्रवाह को लेकर औरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

प्रदेश के अन्य भागों में तेज हवा के साथ आंधी-पानी की संभावना है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।