Bihar Weather Today: अगले 72 घंटे में बिहार के कई इलाकों में भारी बारिश के आसार, जानें क्या है IMD का नया अपडेट

क्या है IMD का नया अपडेट? राहत की बात यह है कि मौसम विभाग ने बारिश को लेकर नया अपडेट जारी किया है।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, जुलाई महीने में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की जाएगी। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि राज्य में अभी मानसून का दौर शुरू हुआ है।

ऐसे में दो से तीन दिनों तक राज्य के अधिकांश इलाकों में अच्छी बारिश की उम्मीद है। शनिवार को कहां कितनी बारिश के आसार मौसम विभाग के द्वारा शनिवार के लिए जारी अपडेट के मुताबिक, राज्य के कई जिलों के कुछ इलाकों में अच्छी बारिश होने की संभावना है।

पश्चिमी व पूर्वी चंपारण और आसपास के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ अच्छी बारिश का पूर्वानुमान है। रविवार को इन इलाकों में होगी झमाझम बारिश रविवार की बात करें तो इस दिन पूर्वी व पश्चिमी चंपारण के साथ, सुपौल, किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, भागलपुर, खगड़िया, कटिहार और बांका जिले के एक-दो इलाकों में भारी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने और बारिश में बाहर न निकलने की सख्त हिदायत दी है। कहां कितना तापमान दर्ज किया गया? शुक्रवार को बिहार में सर्वाधिक तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

वहीं, पटना में अधिकतम तापमान 36.2 और न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। राज्य में सबसे कम तापमान सुपौल में रिकार्ड किया गया।

सुपौल में न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। कहां कितने मिमी हुई बारिश? पिछले चौबीस घंटे में राजधानी में 42.8 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।