- होम >>
Bihar Weather Today: आज बिहार के इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
- न्यूज़
- Friday | 12th July, 2024
अगले चार दिनों में कैसा रहेगा मौसम? पटना सहित प्रदेश के अलग-अलग भागों में अगले चार दिनों तक कहीं छिटपुट तो कहीं भारी से अतिभारी वर्षा की संभावना है।
बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अलग-अलग जिलों में भारी से अतिभारी वर्षा हुई। किशनगंज जिले के बहादुरगंज में सर्वाधिक वर्षा 112.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
जबकि गुरुवार को पटना में 5.5 मिमी वर्षा एवं रोहतास के डेहरी में 52.8 मिमी वर्षा दर्ज हुई। तापमान का हाल पटना का अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जबकि, 38.0 डिग्री सेल्सियस के साथ औरंगाबाद में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
पटना सहित अरवल, गया, नवादा, शेखपुरा, जमुई, बांका, भागलपुर, पूर्णिया, मधुबनी के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इन स्थानों पर दर्ज हुई वर्षा पश्चिम चंपारण के त्रिवेणी में 102.0 मिमी, बेगूसराय के साहेबपुर कनाल में 76.4 मिमी, अररिया के नरपतगंज में 60.2 मिमी, सिवान के सिसवन में 60.2 मिमी, पश्चिम चंपारण के गौनाहा में 55.4 मिमी, पटना के मसौढ़ी में 54.4 मिमी, सुपौल के नरपतगंज में 54.2 मिमी, रोहतास के संझौली में 43.2 मिमी, लखीसराय के सूर्यगढ़ा में 42.8 मिमी, पश्चिम चंपारण के लौरिया में 42.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई। वहीं, सुपौल के राघोपुर में 38.8 मिमी, सारण के जलालपुर में 38.4 मिमी, गया के बेलागंज में 35.2 मिमी, किशनगंज के तैबपुर में 32.4 मिमी, रोहतास के सासाराम में 30.2 मिमी, अरवल में 28.2 मिमी, भोजपुर के सहर में 27.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई। ये भी पढ़ें- Bihar Flood News: मधेपुरा-खगड़िया में कोसी उफनाई, पश्चिम चंपारण में आधा दर्जन घर गंडक में समाए; मची अफरा-तफरी ये भी पढ़ें- Bihar Flood: मानसूनी बारिश से उफान पर बिहार की नदियां, पटना में खतरे के निशान के करीब बह रही गंगा ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।