- होम >>
Bihar Weather Today: छठ के दिन कैसा रहेगा मौसम? IMD ने दी ताजा जानकारी, बारिश और ठंड को लेकर पढ़ें नया अपडेट
- न्यूज़
- Monday | 4th November, 2024
राजधानी समेत आसपास इलाकों में सुबह के समय हल्के कोहरे का प्रभाव बना रहा।
दिन में धूप निकलने के साथ मौसम सामान्य बना रहा। मौसम में बदलाव का दिखने लगा असरमौसम का असर अब दिखने लगा है।
दिन में तेज धूप व गर्मी का प्रभाव अभी भी बना हुआ है, लेकिन सुबह में गुलाबी ठंड व धुंध भी अपना प्रभाव दिखाने लगा है।
रविवार की सुबह साढ़े सात बजे तक मुख्य सड़क सहित अन्य क्षेत्रों में दृश्यता में कमी बनी रही। सुबह में कुहासा व गुलाबी ठंड के साथ पूरा दिन व रात के 10 बजे तक गर्मी अपना प्रभाव छोड़ने का नाम नहीं ले रहा है।
हालांकि नवंबर की शुरुआत के साथ ठंड भी प्रभावशाली हो जाना चाहिए, लेकिन मौसम का मिजाज हर किसी की समझ से बाहर रहने लगा है।सुबह में कुहासा के साथ दिन में बादल भी बने रहने से कभी-कभी बारिश जैसी संभावना दिखने से त्योहार के प्रति गंभीर रहने वाले लोग थोड़ा असहज महसूस करने लगते हैं क्योंकि छठ के त्योहार में चूल्हा बनाने व सुखाने से लेकर गेहूं व चावल धोना, सुखाना भी आवश्यक है। ऐसे में हर आदमी यहीं कहते मिल रहा हैं कि मौसम का मिजाज कुछ समझ नहीं आ रहा है।
हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि आसमान में बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश की संभावना नहीं है।
इसके अलावे तापमान में भी गिरावट का अनुमान बताया गया है।यह भी पढ़ें-Delhi Weather: अब दिल्ली में सुबह दिखेगा कोहरा, छाया रहेगा स्मॉग; जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम Air Pollution: देहरादून घाटी से धीरे-धीरे हटेगा फिजाओं में घुला जहर, दीवाली के बाद से हालत खराब ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।