- होम >>
Bihar Weather Today: पटना सहित 8 जिलों में गरज-तड़क के साथ वर्षा के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
- न्यूज़
- Monday | 8th July, 2024
बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में वर्षा दर्ज की गई।
बांका के शंभूगंज में सर्वाधिक वर्षा 191.6 मिमी व रविवार को राजधानी में 0.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई। तापमान का क्या है हाल? पटना सहित 17 जिलों के अधिकतम तापमान में आंशिक वृद्धि दर्ज की गई।
पटना का अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस जबकि 36.5 डिग्री सेल्सियस के साथ औरंगाबाद में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।
रविवार की सुबह पटना व आसपास इलाकों में छिटपुट वर्षा मौसम सामान्य बना रहा है।
धूप निकलने के कारण शाम में उमस भरी गर्मी का प्रभाव बना रहा। इन जगहों पर दर्ज हुई वर्षा किशनगंज में 148.0 मिमी, पश्चिम चंपारण के सिकटा में 145.6 मिमी, भागलपुर के सुल्तानगंज में 125.6 मिमी, जमुई के लक्ष्मीपुर में 120.8 मिमी, पटना के अथमलगोला में 113.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई। शेखपुरा के बरबिगहा में 110.6 मिमी, सिवान में 97.2 मिमी, बांका के कटोरिया में 87.4 मिमी, खगड़िया के परबत्ता में 75.6 मिमी, नालंदा के चंडी में 72.0 मिमी, पश्चिम चंपारण के नूतन में 64.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई। ये भी पढ़ें- Bihar Politics: लालू यादव आजकल..., RJD सुप्रीमो के बारे में ये क्या बोल गए BJP के कद्दावर नेता; अब मचेगा घमासान ये भी पढ़ें- Muzaffarpur News: इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी के लिए घर छोड़कर आ गई युवती; फिर हुआ कुछ ऐसा जिसने बदल दिया सबकुछ ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।