- होम >>
Bihar Weather Today: पटना सहित बिहार के इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
- न्यूज़
- Wednesday | 3rd July, 2024
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, पूर्वी बिहार और इसके आसपास क्षेत्र में चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र बना हुआ है।
ट्रफ लाइन उत्तर-पश्चिम बिहार से उप हिमालय पश्चिम बंगाल से होते हुए दक्षिण असम तक प्रभावी है।
इनके प्रभाव से पटना सहित पूरे राज्य में गरज-तड़क के साथ वर्षा का क्रम जारी रहेगा। पटना सहित राज्य के अलग-अलग जिलों में झमाझम बारिश के कारण मौसम सामान्य बना रहा।
बारिश के कारण कई मोहल्ले में जल जमाव की स्थिति बनी रही। बीते चौबीस घंटे कैसा रहा मौसम बीते 24 घंटों के दौरान राज्य में बसे अधिक बारिश सिवान के बड़हरिया में दर्ज की गई।
बड़हरिया में सर्वाधिक 220.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
जबकि, मंंगलवार को राजधानी में 12.4 मिमी वर्षा एवं सर्वाधिक वर्षा 118.3 मिमी मोतिहारी में दर्ज किया गया। पटना का अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस एवं 33.3 डिग्री सेल्सियस के साथ सीतामढ़ी में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। सामान्य से अधिक वर्षा के आसार पटना समेत बिहार के अधिसंख्य भागों में इस माह में सामान्य से अधिक बारिश के आसार हैं।
जुलाई में ला नीना के प्रभाव से सामान्य से 110 से 115 फीसद अधिक बारिश की संभावना है।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।