Bihar Weather Today: बिहार के 10 जिलों में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, 4 दिन लगातार गरजेंगे बादल; पढ़ें मौसम का हाल

बुधवार को राजधानी समेत गया, नवादा, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय में गर्म दिन रहने की संभावना है।

वहीं, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद एवं अरवल में उष्ण लहर को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

बिहार के उत्तरी भाग में 20 से 24 जून तक तेज आंधी-बारिश का अलर्ट Bihar News: मौसम विभाग ने 20 से 24 जून तक बिहार के उत्तरी भाग में तेज आंधी और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

इस दौरान किसानों और नाविकों को सावधान रहने के लिए कहा गया है।  बिहार के इन 10 जिलों में मध्यम से भारी बारिश के आसार बिहार के उत्तरी भागों के 10 जिलों में गरज-तड़क के साथ आंधी-पानी संभव है।

सुपौल, अररिया, किशनगंज जिले के एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है।

इसके अलावा बेगूसराय, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा और खगड़िया जिले में बारिश के आसार हैं।

मंगलवार को पटना समेत 13 जिलों के तापमान में बढ़ोतरी मंगलवार को पटना समेत 13 जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।