- होम >>
Bihar Weather Today: बिहार के 10 जिलों में तेज आंधी-बारिश के आसार, मौसम विभाग का अलर्ट जारी; यहां पड़ेगी भीषण लू
- न्यूज़
- Saturday | 8th June, 2024
राजधानी पटना में इस सीजन का सर्वाधिक तापमान दर्ज Bihar News: राजधानी पटना में इस सीजन का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
वहीं, 43.8 डिग्री सेल्सियस के साथ डेहरी में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
शनिवार को राजधानी व आसपास इलाकों में गर्म हवा के प्रवाह से लोगों को बुरा हाल रहा।
दक्षिणी भागों में तापमान के उतार-चढ़ाव के साथ शुष्क पछुआ हवा के कारण उमस भरी गर्मी का प्रभाव बना हुआ है। उत्तरी भागों में बंगाल की खाड़ी से आनी वाली नमीयुक्त पुरवा के कारण आर्द्रता में वृद्धि होने से मौसम दक्षिणी भागों की तुलना में सामान्य बना हुआ है।
इन जगहों पर छिटपुट वर्षा से लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। इन जिलों में कम रहेगा तापमान मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज जिलों को छोड़ कर पटना सहित सभी जिलों में गर्म दिन रहने की संभावना है।
दक्षिणी भागों के एक या दो स्थानों पर लू को लेकर चेतावनी जारी की गई है। सात दिनों के दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव राजधानी समेत प्रदेश के अधिसंख्य भागों के अधिकतम तापमान में सात दिनों के दौरान काफी अंतर आया है।
पटना व वैशाली के अधिकतम तापमान में छह डिग्री, बेगूसराय में पांच डिग्री, भागलपुर में 4.6 डिग्री, बांका में सात डिग्री समेत अन्य जिलों के तापमान में वृद्धि हुई है।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।