- होम >>
Bihar Weather Today: बिहार के 5 जिलों में भारी बारिश के आसार, पटना का क्या रहेगा हाल? पढ़ें आज का मौसम
- न्यूज़
- Wednesday | 26th June, 2024
इन जिलों में बारिश के आसार इसके अलावा प्रदेश के कुछ भागों में मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ हल्की वर्षा हुई।
पूर्वी व पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी जिले के एक या दो स्थानों पर अति भारी वर्षा व मधुबनी, सुपौल एवं गोपालगंज जिले के एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है।
पटना समेत दक्षिणी भागों में गरज-तड़क के साथ छिटपुट वर्षा के आसार है।
बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई।
कहां कितनी बारिश दर्ज की गई सीतामढ़ी के (बाजपट्टी) में 74.6 मिमी सर्वाधिक वर्षा, पटना जिले के पुनपुन में 18.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
मंगलवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस जबकि 41.5 डिग्री सेल्सियस के साथ औरंगाबाद में प्रदेश का अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
दक्षिण पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा सिद्धि, चाईंबासा , पाकुड़, साहेबगंज व रक्सौल से होकर गुजर रही है।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।