- होम >>
Bihar Weather Today: बिहार के 9 जिलों में तेज बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
- न्यूज़
- Friday | 5th July, 2024
इन 9 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट (Bihar Rain Alert) वहीं, नौ जिलों सिवान, मुजफ्फरपुर, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, पूर्वी व पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, अररिया जिले में अति भारी वर्षा को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
दो से तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। पटना का तापमान गुरुवार को पटना का अधिकतम तापमान में तीन डिग्री वृद्धि के साथ 32.8 डिग्री सेल्सियस जबकि 36.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सिवान के जीरादेई में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। गुरुवार को राजधानी में एक मिमी वर्षा दर्ज की गई।
जबकि, बेगूसराय में सर्वाधिक वर्षा 38.5 मिमी दर्ज किया गया।
बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में सर्वाधिक वर्षा वैशाली के लालगंज में 95.2 मिमी दर्ज किया गया। गुरुवार को पटना सहित अन्य भागों में सुबह के समय बादल छाए रहने के साथ छिटपुट वर्षा हुई।
दिन निकलने के बाद सूर्य के प्रभाव से उमस भरी गर्मी का प्रभाव बना रहा।
छपरा, फारबिसगंज, अररिया, पूर्णिया को छोड़ कर पटना सहित शेष जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। इन जगहों पर दर्ज हुई वर्षा प्रदेश के अलग-अलग जिलों में वर्षा दर्ज की गई।
नालंदा के राजगीर में 75.4 मिमी, शेखपुरा के बरबिगहा में 71.6 मिमी, सिवान के सिसवन में 71.0 मिमी, भभुआ के मोहनिया में 70.4 मिमी, बक्सर में 69.8 मिमी, बांका के शंभूगंज में 68.6 मिमी, पटना के धनरूआ में 65.2 मिमी, पूर्णिया के श्रीनगर में 63.6 मिमी, बिहारशरीफ में 61.8 मिमी वर्षा हुई। वहीं, गया के डोभी में 60.2 मिमी, वैशाली के हाजीपुर में 58.3 मिमी, जहानाबाद के घोसी में 55.8 मिमी, जहानाबाद में 53.8 मिमी, रोहतास के इंद्रपुरी में 53.8 मिमी, खगड़िया के गोगरी में 52.2 मिमी, मुंगेर में 49.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई। ये भी पढ़ें- Bihar News: पुल गिरने के मामले में नीतीश सरकार का बड़ा एक्शन, इन लोगों से वसूली जाएगी नए निर्माण की लागत ये भी पढ़ें- Bihar Politics: JDU के इस कद्दावर नेता ने तेजस्वी को लेकर ये क्या कह दिया? बोले- विपक्ष के राजकुमार चाहे जितना... ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।