- होम >>
Bihar Weather Today: बिहार के इन जिलों में 72 घंटे के अंदर भारी बारिश के आसार, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
- न्यूज़
- Tuesday | 2nd July, 2024
इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी नालंदा, नवादा और लखीसराय जिले के एक या दो इलाकों में अति भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
बारिश के दौरान वज्रपात होने के भी आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने इन इलाकों के लोगों से बारिश के दौरान विशेष सतर्कता बरतने और घरों से बाहर नहीं निकलने का आग्रह किया है। इन जिलों के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना इसके अलावा, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सिवान, अररिया और किशनगंज जिले के एक-दो इलाकों में गरज-तड़क के साथ भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। भारी बारिश के पीछे क्या है कारण मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, एक ट्रफ रेखा उत्तरी हरियाणा, उत्तरप्रदेश व उत्तर बिहार से होते हुए मिजोरम तक व दूसरी ट्रफ रेखा उत्तर पूर्व अरब सागर से दक्षिणी गुजरात तट से उत्तर पश्चिम बिहार से होकर गुजर रही है। इन सभी के संयुक्त प्रभाव से अगले 72 घंटों के दौरान प्रदेश के अलग-अलग जिलों में जिलों की अलग-अलग स्थितियां बनी रहेगी। सोमवार को कैसा रहा मौसम? सोमवार के मौसम की बात करें तो नालंदा जिले में सर्वाधिक 39.6 डिग्री सेल्शियस तापमान दर्ज किया गया।
वहीं, राजधानी पटना में 36.1 डिग्री सेल्शियस अधिकतम और 27.6 डिग्री सेल्शियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
वहीं, गया में अधिकतम 34.0 और न्यूनतम 26.5 डिग्री सेल्शियस तापमान दर्ज किया गया। भागलपुर की बात करें तो यहां अधिकतम 35.6 और न्यूनतम 28.0 डिग्री सेल्शियस तापमान दर्ज किया गया।
जबकि, मुजफ्फरपुर में अधिकतम 32.2 और न्यूनतम 27.6 डिग्री सेल्शियस तापमान दर्ज किया गया। सबसे अधिक वर्षा की बात करें तो सोमवार को अररिया जिले के रानीगंज में सर्वाधिक 92.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। यह भी पढ़ें: गोली...गोली... खबरदार अगर किसी ने जंगलराज कहा तो?, ये क्या बोल गए तेजस्वी; PM मोदी-CM नीतीश को भी घेरा तो हो गया फाइनल... BJP बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जल्द करेगी श्रीगणेश, हलचल तेज ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।