Bihar weather Today: बिहार पर मेहरबान हुआ मानसून, आज 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट

सामान्य से 32 प्रतिशत कम वर्षा प्रदेश में मानसून के दो माह गुजर गए, अब तक राज्य में सामान्य से 32 प्रतिशत कम वर्षा हुई है।

तीन अगस्त तक मानसून के दौरान राज्य में 531.3 मिलीमीटर वर्षा होनी चाहिए थी, लेकिन अब तक राज्य में 316.8 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई है। वैशाली व मधुबनी की हालत सबसे खराब इस वर्ष मानसून के दौरान वर्षा न होने से वैशाली एवं मधुबनी की हालत सबसे ज्यादा खराब है।

वैशाली एवं मधुबनी में सामान्य से 57 प्रतिशत कम वर्षा रिकार्ड की गई है। वैशाली में तीन अगस्त तक 484.6 मिलीमीटर वर्षा होनी चाहिए, परंतु वहां पर 210.7 मिलीमीटर वर्षा अब तक रिकार्ड किया गया।

वहीं , मधुबनी में अब तक 551.7 मिलीमीटर वर्षा होनी चाहिए था, लेकिन अब तक 236.2 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड किया गया। पटना में सामान्य से 48 प्रतिशत कम हुई वर्षा पटना जिले में मानसून के दौरान 48 प्रतिशत कम वर्षा रिकार्ड की गई।

पटना जिले में अब तक 469.5 मिलीमीटर वर्षा होना चाहिए था लेकिन अब तक यहां पर 245.4 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड किया गया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अगस्त में राज्य में अच्छी वर्षा के आसार है।

अगले दो माह में वर्षा की कमी पूरी कर ली जाएगी। वर्षा में तेजी आने पर बढ़ी धान की रोपनी पिछले दो दिनों से राज्य में वर्षा में तेजी आने से धान की राेपनी में तेजी आ गई है।

किसान जल्दी से जल्दी धान की रोपनी करना चाहते हैं। राज्य में सामान्यत :15 अगस्त तक धान की रोपनी की जाती है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।