Bihar Weather Today: बिहार में 43 डिग्री के टॉर्चर से राहत मिलने के आसार, IMD ने बारिश को लेकर दी गुड न्यूज

गुरुवार को पटना सहित 18 जिलों के अधिकतम तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज की गई।

पटना के अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री की गिरावट के साथ 40.5 डिग्री सेल्सियस एवं 43.6 डिग्री सेल्सियस के साथ डेहरी में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

41.6 डिग्री सेल्सियस के साथ शेखपुरा में लू (हीट वेव) का प्रभाव बना रहा। इन जिलों में हुई बारिशबीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के किशनगंज, पश्चिम चंपारण, अररिया एवं सिवान जिले छिटपुट वर्षा दर्ज की गई।

किशनगंज जिले के ठाकुरगंज में 17.4 मिमी, पश्चिम चंपारण के वाल्मीकि नगर में 0.6 मिमी, अररिया में 0.5 मिमी एवं सिवान के बड़हरिया में 0.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

जबकि, शेष जिलों में गर्म दिन व रात्रि का असर बना रहा। शहरों का तापमान व आर्द्रता  शहर अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में) नमी डेहरी 43.6 20 गया 43.1 21 बक्सर 42 18 औरंगाबाद 42 16 शेखपुरा 41.6 25 अरवल 41.1 15 बिक्रमगंज 41.1 13 गोपालगंज 40.9 52 पटना 40.5 35 छपरा 40.4 31 जीरादेई 40.4 17 वाल्मीकि नगर 40 42 बांका 40 55 बिहार की राजधानी पटना समेत अपने जिले के मौसम का हाल जानने के लिए यहां क्लिक करें। ये भी पढ़ेंBihar Weather Today: बिहार में बदलने वाला है मौसम, इन 7 जिलों में आंधी-तूफान के साथ गिरने की चेतावनी दिल्ली एनसीआर में आंधी-बारिश की चेतावनी, यूपी-बिहार में पड़ेगी भीषण गर्मी; पहाड़ों पर भी राहत नहीं ।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।