Bihar Weather Today: बिहार में इस तारीख से बदलेगा मौसम, अलर्ट जारी; आज 12 शहरों में लू से हालत होगी खराब

, पटना।

Bihar Weather News: पुरवा हवा के प्रवाह पर विराम लगते ही राजधानी समेत प्रदेश के तापमान में वृद्धि होने के साथ गर्मी बढ़ने लगी।

राजधानी व आसपास इलाकों में बादलों की आवाजाही बेअसर होने के साथ तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है।

मानों कड़ी धूप में बादल भी धीरे से खिसक गए हों।

बीते चार दिनों के दौरान पटना के अधिकतम तापमान में छह डिग्री बढ़ोतरी होने के साथ बुधवार को तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

44.4 डिग्री सेल्सियस के साथ वैशाली प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा।

पटना सहित सभी जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।