- होम >>
Bihar Weather Today: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, तेज आंधी के साथ होगी बारिश; ऑरेंज अलर्ट जारी
- न्यूज़
- Tuesday | 10th June, 2025
सोमवार को पटना के अधिकतम तापमान में 3.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ 40.3 डिग्री सेल्सियस जबकि, 42.4 डिग्री सेल्सियस के साथ डेहरी प्रदेश में सबसे गर्म स्थान दर्ज किया गया।
राजधानी में हवा की रफ्तार 22 किमी प्रतिघंटा दर्ज की गई।
प्रदेश के अधिसंख्य भागों के अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई।
सोमवार को छपरा को छोड़ कर पटना सहित सभी जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार पछुआ के कारण मौसम शुष्क होने के साथ प्रदेश के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है।
कल से मौसम बदलाव आने के साथ लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने के आसार है।
प्रदेश के औरंगाबाद का अधिकतम तापमान 41 डिग्री, बक्सर का 41.6 डिग्री, गोपालगंज का 41डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।