Bihar Weather Today: बिहार में बदलने लगा मौसम, हवाओं ने बदली दिशा; ठंड को लेकर पढ़ें IMD का नया अपडेट

मौसम में बदलाव से धान की फसल में कंडुआ रोग का प्रकोप बढ़ा मौसम में लगातार बदलाव और वातावरण में नमी तथा बादल छाए रहने के कारण धान की फसल में कंडुआ रोग फैल रहा है।

इसे आम बोलचाल की भाषा में लेढ़ा रोग या हल्दी रोग से भी किसान जानते हैं। हाल के दिनों में इस रोग का प्रकोप धान की फसल पर काफी तेजी से बढ़ रहा है।

जिससे किसान काफी परेशान हैं। कैसे फैलता है ये रोग जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के नारायण कृषि विज्ञान संस्थान के शस्य विज्ञान विभाग में सहायक प्राध्यापक सह-प्रभारी फसल प्रक्षेत्र डॉ. धनंजय तिवारी के अनुसार यह रोग एक फफूंद जनित बीमारी है, जो संक्रमित बीज, मिट्टी तथा वायु के माध्यम से भी फैलता है। इसका प्रकोप इस समय बढ़ गया है।

क्योंकि धान में बालियां निकल रही हैं और इस रोग का प्रकोप पौधे के इस अवस्था में अधिक होता है।

प्रभावित पौधे के दाने एक बडे़ गांठ में परिवर्तित हो जाते हैं। साथ ही उसमें पीले रंग का पाउडर दिखाई देने लगता है।

इसे छूने पर वह हाथ पर लग जाता है।

उन्होंने बताया कि इस रोग की वजह से उत्पादन के साथ साथ आगे अंकुरण में भी समस्या आती है। कैसे करें बचाव रोग से बचने के लिए नियमित खेत की निगरानी करते रहना चाहिए।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।