Bihar Weather Today: बिहार में बदलने वाला है मौसम, इन 7 जिलों में आंधी-तूफान के साथ गिरने की चेतावनी

बुधवार को छपरा, मधुबनी, किशनगंज जिले को छोड़ कर पटना सहित शेष जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।बुधवार को राजधानी के तापमान में 3.2 डिग्री बढ़ोतरी के साथ 40.9 डिग्री सेल्सियस जबकि 43.2 डिग्री सेल्सियस के साथ डेहरी सबसे गर्म स्थान रहा। प्रदेश के छह जिलों के अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के ऊपर बना रहा।

राजधानी व आसपास इलाकों में तापमान में वृद्धि होने के साथ गर्म दिन व रात्रि होने से लोग परेशान है।मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक दक्षिणी भाग गर्म रहने के साथ उत्तरी भागों में मौसम मेहरबान बना रहेगा। प्रमुख शहरों के तापमान में वृद्धि शहर वृद्धि तापमान (डिग्री सेल्सियस में) पटना 3.2 40.9 गया 0.9 42.6 औरंगाबाद 3.6 41.7 डेहरी 1.2 43.2 बक्सर 1.5 42.7 भोजपुर 2.1 41.6 बांका 3.2 41.1 प्रमुख शहरों का तापमान शहर अधिकतम (तापमान डिग्री सेल्सियस में) न्यूनतम (तापमान डिग्री सेल्सियस में) पटना 40.9 28.4 गया 42.6 27.6 मुजफ्फरपुर 36.6 26.4 भागलपुर 37.2 27.3 बिहार की राजधानी पटना समेत अपने जिले के मौसम का हाल जानने के लिए यहां क्लिक करें। ।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।