- होम >>
Bihar Weather Today: बिहार में बिगड़ने वाला है मौसम, 8 जिलों के लोग रहें सावधान; मौसम विभाग का अलर्ट जारी
- न्यूज़
- Friday | 7th June, 2024
वैशाली सबसे अधिक गर्म जिला रहा गुरुवार को पटना का अधिकतम तापमान में 2.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ 39.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि 41.1 डिग्री सेल्सियस के साथ वैशाली में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
बीते 24 घंटों के दौरान अररिया के नरपतगंज में सर्वाधिक वर्षा 67.6 मिमी दर्ज किया गया।
इन जिलों में दर्ज की गई बारिश वहीं, पूर्वी चंपारण के ललबेगियाघाट में 66.0 मिमी, पूर्णिया में 58.6 मिमी, अररिया के पलासी में 48.4 मिमी, कटिहार में 44.0 मिमी, अररिया के जोकिहाट में 42.4 मिमी, पूर्णिया के श्रीनगर में 40.2 मिमी, किशनगंज के बहादुरगंज में 38.2 मिमी, अररिया में 36.0 मिमी एवं कटिहार के कदवा में 35.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई। मौसम में बदलाव से मिली राहत गुरुवार की सुबह में पटना समेत प्रदेश के अधिसंख्य भागों में मौसम ने अचानक करवट लिया।
आकाश में काले बादल छाए रहने के साथ 40-45 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा का प्रवाह जारी रहा।
इन 12 जिलों में भी बारिश राजधानी समेत 12 जिलों के नालंदा, बगहा, पूर्णिया, गोपालगंज, मोतिहारी, आरा, शेखपुरा, बेतिया में हवा के झोंके के साथ झमाझम वर्षा से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली।
तेज हवा के कारण कई जगहों पर पेड़-पौधे के साथ आम,लीची को भी नुकसान हुआ।
धूल भरी आंधी के कारण कुछ समय के लिए अंधेरा छाया रहा।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।