- होम >>
Bihar Weather: अगले तीन दिन बिहार के लिए बेहद खास, 4 जिलों में भारी वर्षा को लेकर अलर्ट जारी; पढ़ें मौसम का ताजा अपडेट
- न्यूज़
- Monday | 1st July, 2024
सोमवार को पटना सहित अन्य जिलों में मेघ गर्जन व वज्रपात के साथ हल्की वर्षा के आसार हैं।
पूर्वी व पश्चिम चंपारण, किशनगंज में अति भारी वर्षा एवं सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल एवं अररिया में भारी वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की गई है।
पटना सहित अन्य जिलों में छिटपुट वर्ष की संभावना है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में वर्षा दर्ज की गई।
लखीसराय के चानन में 244.0 मिमी सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई। राजधानी का अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जबकि, 39.0 डिग्री सेल्सियस के साथ डेहरी में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
वर्षा रूकने के बाद राजधानी व आसपास इलाकों में शाम के दौरान उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करते रही। इन जगहों पर दर्ज हुई वर्षा अरवल के कलेर में 162.0 मिमी, गया के टेकारी में 141.0 मिमी, जहानाबाद में 124.0 मिमी, जमुई के लक्ष्मीपुर में 121.0 मिमी, गया के बेलागंज में 113.0 मिमी, नवादा में 107.0 मिमी, औरंगाबाद में 102.0 मिमी, किशनगंज में 97.4 मिमी, बोधगया में 91.0 मिमी बारिश दर्ज की गई है। इसके अलावा, पटना के दानापुर में 89.6 मिमी, औरंगाबाद के देव में 82.6 मिमी, जहानाबाद के काको में 82.4 मिमी, नालंदा के सरमेरा में 78.4 मिमी, किशनगंज के बहादुरगंज में 78.4 मिमी, समस्तीपुर के पूसा में 77.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई। प्रमुख शहरों का तापमान शहर अधिकतम न्यूनतम पटना 33.0 25.0 गया 31.3 24.8 भागलपुर 32.3 28.4 मुजफ्फरपुर 33.0 27.0 (तापमान डिग्री सेल्सियस में) यह भी पढ़ें- Bihar Weather Today: इस तारीख से पूरे बिहार में गरज के साथ बारिश का अलर्ट, सावधान रहने की सलाह; पढ़ें मौसम का हाल Bihar Weather Today: अगले 72 घंटे में बिहार के कई इलाकों में भारी बारिश के आसार, जानें क्या है IMD का नया अपडेट ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।