- होम >>
Bihar Weather: आज पटना में लीजिए मौसम का मजा, 11 जिलों में चलेगी 60 KM की रफ्तार से हवा; जारी हुआ अलर्ट
- न्यूज़
- Saturday | 24th May, 2025
बीते 24 घंटों के दौरान मुंगेर, बांका, बेगूसराय, खगड़िया, समस्तीपुर, अररिया, वैशाली में वर्षा दर्ज की गई।
मुंगेर के असरगंज में सर्वाधिक वर्षा 112.8 मिमी दर्ज की गई।शुक्रवार को पटना का अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस जबकि 40.0 डिग्री सेल्सियस के साथ डेहरी सबसे गर्म रहा।
बेगूसराय, बांका, मुंगेर, मधुबनी, अररिया , किशनगंज, पूर्णिया व कटिहार को छोड़ कर पटना सहित शेष जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए मौसम विभाग ने किसान भाईयों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
फसलों को सुरक्षित स्थानों पर भंडारण करना होगा। इन जगहों पर दर्ज हुई वर्षा मुंगेर के धरहरा में 92.8 मिमी, बांका के शंभूगंज में 92.2 मिमी, खगड़िया में 56.4 मिमी, बेगूसराय के नवाकोठी में 43.8 मिमी, समस्तीपुर के हसनपुर में 37.4 मिमी, भागलपुर के शाहकुंड में 35.4 मिमी, मुंगेर के तारापुर में 30.6 मिमी, बांका के अमरपुर में 26.2 मिमी, अररिया में 12 मिमी , समस्तीपुर में 10 मिमी, खगड़िया के मानसी में 8.6 मिमी एवं वैशाली में 8.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई। प्रमुख शहरों का तापमानशहर अधिकतम न्यूनतम पटना- 36.1 28.1गया- 36.5 27.0भागलपुर- 31.2 26.5मुजफ्फरपुर- 32.8 25.5(तापमान डिग्री सेल्सियस में) ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।