Bihar Weather: आरा और वैशाली समेत बिहार के इन 8 जिलों में कब होगी वर्षा? आ गया मौसम विभाग का ताजा अपडेट

सोमवार को राज्य में सर्वाधिक तापमान वैशाली में 43.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

सबसे कम न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। क्या कहते हैं मौसम विज्ञानी? पटना मौसम विज्ञान (IMD Patna) केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी संजय कुमार का कहना है कि राज्य में मानसून का प्रवेश हो गया है।

उसी क्रम में दिनभर गर्मी के बाद रात में राजधानी में वर्षा हुई।

रात में वर्षा के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली। लंबे समय बाद राजधानी में हल्की वर्षा रिकॉर्ड की गई।

वर्षा के बाद लोगों ने शाम को काफी दिनों के बाद घरों की खिड़कियों को खोलकर ठंडी हवा का आनंद लिया। राजधानी के अलावा फारबिसगंज, किशनगंज, वीरपुर, राजापाकर और अररिया में वर्षा हुई।

अगले दो से तीन दिनों में प्रदेश के विभिन्न इलाके में वर्षा रिकॉर्ड की गई। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि प्रदेश के वातावरण में धीरे-धीरे आर्द्रता बढ़ रही है।

जैसे-जैसे वातावरण में आर्द्रता बढ़ रही है, उसके अनुपात में वर्षा भी आगे बढ़ रही है। वर्षा के लिए आर्द्रा बेहतर नक्षत्र Bihar News मौसम विज्ञानियों का कहना है कि वर्षा के लिए आर्द्रा नक्षत्र का विशेष महत्व है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।