- होम >>
Bihar Weather: धीरे-धीरे बिहार में बढ़ेगी ठंड, दो दिन बाद 6 जिलों में बिगड़ने वाला है मौसम; पढ़ें IMD का ताजा अपडेट
- न्यूज़
- Friday | 1st November, 2024
सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. एनके चौधरी ने कहा कि सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीजों में 20-25 प्रतिशत बढ़ोतरी हो गई है।
बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह मौसम ज्यादा नुकसानदायक है।
ओपीडी में सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार से ग्रसित मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है। मौसम में बदलाव, रखें स्वास्थ्य का ध्यानएसकेएमसीएच मेडिसिन विभाग के वरीय चिकित्सक डा.एके दास ने कहा कि मौसम बदलने से अचानक ठंड ने लोगों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है।
ऐसे में सतर्क रहना जरूरी है।
सुबह-शाम गर्म कपडे़ पहनने की शुरुआत कर देनी चाहिए, ताकि बीमारियों से बचा जा सके। इन दिनों वायरल, टायफाइड, खांसी, जुकाम, एलर्जी, पेट में दर्द, दस्त आदि बीमारी की संभावना बढ़ जाती है।
ठंड के बढ़ने के साथ ही वायु में नमी आने लगती है।
हल्की नम वायु के साथ धुएं व धूल के कण भी सांस नली में चले जाते हैं।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।