Bihar Weather: बिहार के 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेगी आंधी; सावधान रहने की अपील

सोमवार को पटना सहित आसपास इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी से मौसम सामान्य बना रहा।

बीते 24 घंटों के दौरान पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, कटिहार, औरंगाबाद एवं मधुबनी में वर्षा दर्ज की गई।पूर्णिया के ढेंगराघाट में सर्वाधिक वर्षा 158.6 मिमी दर्ज किया गया।

सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस जबकि 39.2 डिग्री सेल्सियस के साथ डेहरी में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। बिहार और अपने जिलों के मौसम का हाल जानने के लिए यहां क्लिक करें इन जगहों पर दर्ज की गई वर्षाअररिया के नरपतगंज में 140 मिमी, फारबिसगंज में 120.4 मिमी, पूर्णिया के कस्बा में 104.8 मिमी, किशनगंज में 94.4 मिमी, अररिया में 79.4 मिमी, अररिया के रानीगंज में 79.2 मिमी, पूर्णिया के श्रीनगर में 71.4 मिमी, कटिहार के कदवा में 63.4 मिमी, सुपौल में बीरपुर में 59 मिमी, अररिया के जोकिहाट में 52.4 मिमी, पूर्णिया के बैसी में 50.2 मिमी, किशनगंज के बहादुरगंज में 41.4 मिमी, कटिहार के बलरामपुर में 36.4 मिमी, सुपौल के छत्तरपुर में 33.2 मिमी, औरंगाबाद में 30.4 मिमी एवं मधुबनी के जयनगर में 28.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई। प्रमुख शहरों का तापमानशहर अधिकतम न्यूनतमपटना 32.5 25.9गया 37.8 25.0भागलपुर 30.5 24.3मुजफ्फरपुर 27.4 25.6(तापमान डिग्री सेल्सियस में)यह भी पढ़ें-दिल्लीवासियों को गर्मी से मिलेगी राहत, अगले हफ्ते तक आंधी के साथ बारिश के आसार; पढ़ें ताजा अपडेट ।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।