Bihar Weather: बिहार में बिगड़ने वाला है मौसम, तपती गर्मी से मिलेगा छुटकारा; 7 जिलों में आंधी-पानी को लेकर अलर्ट

अगले 24 घंटों के दौरान पटना सहित दक्षिणी भागों के कुछ स्थानों पर आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर छिटपुट वर्षा की संभावना है।

जबकि, प्रदेश के दक्षिण पूर्व एवं पश्चिम चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज में आंधी पानी की चेतावानी को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले दो से तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि का पूर्वानुमान है।

बीते 24 घंटों के दौरान दरभंग, सीतामढ़ी, कटिहार, किशनगंज, मधुबनी, सुपौल, सहरसा, कटिहार, समस्तीपुर, गाेपालगंज, जमुई, भागलपुर के अलग-अलग भागों में वर्षा दर्ज की गई।राजधानी में1.6 मिमी एवं दरभंगा के कुशेश्वरनाथ में 37.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

पटना का अधिकतम तापमान प्रदेश में सर्वाधिक 40.6 डिग्री सेल्सियस इस सीजन में दर्ज किया गया। इन जगहों पर दर्ज हुई वर्षासीतामढ़ी के बोखरा में 32.8 मिमी, कटिहार के मानसी में 30.1 मिमी, किशनगंज के ठाकुरगंज में 26.4 मिमी, मधुबनी के पंडौल में 24.4 मिमी, सुपौल में 22.6 मिमी, कटिहार के कदवा में 19.2 मिमी, किशनगंज के दिघलबैंक में 19.2 मिमी, मुजफ्फरपुर के कुढ़नी में 16.4 मिमी, सुपौल के राघोपुर में 16.4 मिमी, किशनगंज के गलगलिया में 15.4 मिमी, जमुई के सोनू में 12.8 मिमी, भागलपुर के कोलगांव में 12.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई। ।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।