- होम >>
Bihar: ट्विन सिटी की तर्ज पर विकसित होंगे बोधगया-गयाजी और नालंदा-राजगीर, तैयार हो गया मास्टर प्लान
- न्यूज़
- Friday | 30th May, 2025
केंद्रीय आम बजट में भी इस साल भगवान बुद्ध से जुड़े पर्यटकीय स्थलों के विकास की घोषणा की गई है।
बोधगया और राजगीर जैसे पर्यटन स्थलों का विकास इसका हिस्सा भी है।
केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय की स्वदेश दर्शन स्कीम 2.0 के अंतर्गत बोधगया में करीब 165 करोड़ की लागत से बौद्ध ध्यान एवं अनुभव केंद्र के निर्माण को स्वीकृति भी मिली है। काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर की तर्ज पर विष्णुपद मंदिर और महाबोधि मंदिर कॉरिडोर के निर्माण की योजना भी है।
इसके अलावा बोधगया के पास कलाग्राम बनाने का प्रस्ताव है जो कलाकारों, शिल्पकारों और सांस्कृतिक प्रतिभाओं को मंच प्रदान करेगा।इसके अलावा बोधगया के पास सिलौंंजा में दुनिया के सात आश्चर्यों (सेवन वंडर्स ऑफ वर्ल्ड) की प्रतिकृति भी बनाई जाएगी।
इस पर करीब 14 करोड़ 85 लाख खर्च होने का अनुमान है। इसी तरह गया आने वाले पर्यटकों को संगीत परंपरा से जुड़े गया घराना से भी रूबरू कराने का प्रस्ताव है।
गया और मगध क्षेत्र के स्थानीय व्यंजनों को भी फूड कोर्ट में विशेष तौर पर जगह दी जाएगी। ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।