- होम >>
BPSC Teacher: शिक्षकों की ट्रांसफर-पोस्टिंग की प्रक्रिया शुरू, 10 स्कूल चुनने का विकल्प; पढ़ें पूरी गाइडलाइन
- न्यूज़
- Tuesday | 5th November, 2024
जनवरी के पहले सप्ताह (एक से सात तारीख तक) में शिक्षकों को अपने आवंटित विद्यालय में योगदान करना सुनिश्चित किया जाएगा। योगदान की तिथि से सक्षमता पास शिक्षक बन जाएंगे विशिष्ट अध्यापकआवंटित विद्यालय में योगदान की तिथि से सक्षमता पास शिक्षक विशिष्ट अध्यापक का दर्जा प्राप्त करेंगे और उन्हें विद्यालय में योगदान की तिथि से विशिष्ट शिक्षक का वेतन प्राप्त होगा। बता दें कि सक्षमता पास एक लाख 87 हजार 818 नियोजित शिक्षक हैं।
इनमें से एक लाख 84 हजार 452 नियोजित शिक्षक ही काउंसिलिंग में उपस्थित हुए थे।
शेष 3366 नियोजित शिक्षक अनुपस्थित रहे।उपस्थित एक लाख 84 हजार 452 नियोजित शिक्षकों में से एक लाख 73 हजार 527 नियोजित शिक्षकों की ही काउंसलिंग पूरी हुई है।
शेष 10 हजार 925 नियोजित शिक्षकों की काउंसलिंग विभिन्न कारणों से नहीं हो पायी है।
ऐसे शिक्षकों को काउंसलिंग में शामिल होने का जल्द मौका दिया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रियाशिक्षकों को ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर आवेदन एवं दस विद्यालय संबंधी विकल्प देने की प्रक्रिया की जानकारी भी मार्गदर्शिका में दी गई है।
इसके मुताबिक शिक्षकों को स्वयं के टीचर आइडी से पोर्टल (https://eshikshakosh.bihar.gov.in) पर लॉगिन कर आवेदन करना है।लॉगिन के बाद शिक्षकों को डैशबोर्ड पर अंकित "टीचर ट्रांसफर" बटन को क्लिक करना होगा।
इसके बाद पोर्टल के स्क्रीन पर बांयी तरफ तीन मेनू प्रदर्शित होगा। शिक्षक द्वारा "ट्रांसफर एप्लीकेशन फार्म" मेनू को क्लिक करने के बाद संबंधित शिक्षक के पंजीकृत मोबाइल पर एक ओटीपी जाएगा, जिसे पोर्टल पर यथास्थान अंकित करने के बाद "वेरीफाइ ओटीपी" बटन को क्लिक किया जाएगा।तत्पश्चात संबंधित शिक्षक का ई-शिक्षाकोष पर उपलब्ध प्रोफाइल एवं वर्तमान पदस्थापन का विवरण स्क्रीन पर स्वत प्रदर्शित हो जाएगा।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।