Chhapra Violence : रोहिणी के खिलाफ दो केस दर्ज, छपरा हिंसा का क्या है सिंगापुर कनेक्शन? मांझी ने कर दिया साफ

इसमें आरोप लगाया गया है कि राजद प्रत्याशी डॉ रोहिणी आचार्य के द्वारा मतदान केंद्र पर आदर्श आचार संहिता का उलंघन कर सरकारी कार्य में बाधा डाला गया।

इससे वहां शांति भंग हुई।

नगर थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि दो प्राथमिकी कराई गई है। छपरा कांड में सिंगापुर की कंपनी पर हो कार्रवाई : मांझी Bihar News छपरा में चुनावी हिंसा मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने इशारों-इशारों में लालू परिवार पर निशाना साधते हुए कार्रवाई की मांग की है।

मांझी ने बुधवार को एक्स पर पोस्ट किया- पहले लोगों को भड़का कर गोलीबारी करवाओ, फिर घड़ियाली आंसू बहाओ और सरकार पर तोहमत लगाओ।

ये दोहरा चरित्र नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि मैं नीतीश कुमार से मांग करता हूं कि छपरा गोलीकांड को भड़काने वाली सिंगापुर की एलपीवाई एंड कंपनी पर कड़ी करवाई करें, जिससे उन्हें पता लग जाए कि कानून का राज किसे कहते हैं। हिंसा में मारे गए युवक के पिता ने 12 को किया नामजद नगर थाना क्षेत्र के बड़ा तेलपा में मतदान के दौरान बूथ पर टकराव के दूसरे दिन मंगलवार की सुबह भिखारी चौक के समीप हुई मारपीट व फायरिंग में युवक चंदन कुमार की मौत मामले में पिता नागेंद्र राय ने प्राथमिकी कराई है। नगर थाने में कराई गई प्राथमिकी में भाजपा नेता रामाकांत सिंह सोलंकी, रविकांत सिंह, मनोज सिंह, चंदन सिंह, मिंटू सिंह, पिंटू सिंह, सत्यानंद सिंह, मनीष कुमार सिंह सहित 12 लोगों को नामजद किया गया है, वहीं कई अज्ञात भी हैं।

आवेदन के अनुसार चंदन भिखारी चौक पर था। इसी बीच आरोपित घेर कर मारपीट करने लगे।

देसी कट्टा से फायरिंग की गई।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।