- होम >>
Chhath Puja 2024: छठ पर ग्रह-गोचरों का बन रहा शुभ संयोग, नहाय-खाय के साथ आज से चार दिवसीय महापर्व शुरू
- न्यूज़
- Tuesday | 5th November, 2024
व्रती मंगलवार को गंगा स्नान करने के बाद चार दिवसीय अनुष्ठान का संकल्प लेंगी।
व्रती इस दिन गेहूं को जल से धोकर, उन्हें सुखाकर घर में सुरक्षित स्थान पर रखती हैं।बुधवार को कार्तिक शुक्ल पंचमी के दिन सुकर्मा योग में व्रती खरना लोहंडा का प्रसाद ग्रहण करेंगी।
इस दिन व्रती पूरे दिन उपवास करने के साथ भगवान भास्कर की पूजा कर गुड़, दूध से बने खीर, घी लगा रोटी प्रसाद के रूप में ग्रहण करेंगी। सात नवंबर को पहला अर्घ्यछठ व्रती सात नवंबर को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगी।
इस दिन षष्ठी तिथि को छठी मैया का पूजन विधि-विधान के साथ होगा।
सात नवंबर को धृति व रवियोग का संयोग बना रहेगा।व्रती जल में खड़े होकर पवित्रता के साथ फल, मिष्ठान, नारियल, पान-सुपारी, फूल, अरिपन से भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की कुशलता के लिए प्रार्थना करेंगी।आठ नवंबर शुक्रवार को कार्तिक शुक्ल सप्तमी तिथि को सर्वार्थ सिद्धि योग व रवि योग में व्रती उदीयमान सूर्य उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय पर्व को संपन्न करेंगी। उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ व्रती का 36 घंटे का निर्जला व्रत भी पूरा होगा।
अर्घ्य व पूजन करने के बाद व्रती घाट पर पारण कर पर्व का समापन करेंगी। मंगलवार : नहाय-खाय बुधवार : खरना गुरुवार : संध्याकालीन अर्घ्य शुक्रवार : उगते सूर्य को अर्घ्य यह भी पढ़ें Chhath Puja 2024: देश-विदेशों में बज रहा बिहार के कल्चर का डंका, थाईलैंड की महिलाएं भी कर रहीं छठ; यहां पढ़ें कारणChhath Puja 2024: नहाय खाय से लेकर सूर्योदय अर्घ्य तक, छठ पूजा में इन चीजों को जरूर करें शामिल ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।