Chirag Paswan: मंत्री बनने के बाद पहली बार हाजीपुर पहुंचे चिराग, पहले किया बड़ा वादा; फिर बताया अपना मेन टारगेट

हाजीपुर पहुंचकर पिता की आदमकद प्रतिमा पर किया माल्यार्पण  वह रविवार को स्थानीय संस्कृत महाविद्यालय में आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

इस मौके पर एनडीए (NDA) कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर चिराग का भव्य स्वागत किया।

चिराग ने सबसे पहले सर्किट हाउस के निकट पिता रामविलास पासवान की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। चिराग ने कहा कि शहर में सीवरेज व्यवस्था पर काम शुरू किया गया है।

जिस उम्मीद से हाजीपुर की जनता ने सांसद बनाया है उस पर खरा उतरेंगे।

हाजीपुर और देश के गरीब परिवारों गरीबी रेखा से बाहर निकालने को दिन-रात मेहनत करेंगे। चिराग ने विपक्ष पर भी साधा निशाना Bihar News In Hindi उन्होंने कहा कि चुनाव में विपक्षी कह रहे थे कि एनडीए सत्ता में आने के बाद आरक्षण खत्म कर देगा, यह सब झूठ था।

विपक्ष ने आरक्षण, संविधान व लोकतंत्र को लेकर झूठी अफवाह फैलाने का काम किया। समारोह में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, पूर्व सांसद रामकिशोर सिंह उर्फ रामा सिंह, हाजीपुर से भाजपा विधायक अवधेश सिंह, लालगंज विधायक संजय सिंह, लोजपा प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सिंह, जदयू की प्रदेश महासचिव आसमां परवीन, लोजपा जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह सहित हजारों एनडीए कार्यकर्ता मौजूद थे। यह भी पढ़ें- बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर चिराग पासवान एक्टिव, पटना की बैठक में तैयार कर लिया पूरा प्लान Chirag Paswan: प्रधानमंत्री मोदी ने की सांसद चिराग से मुलाकात, अपने खास दोस्त के लिए कही ये बात ।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।