CMAT और MAT स्कोर के बगैर भी मैनेजमेंट कोर्स के लिए करें आवेदन, यह है आखिरी तिथि, इन शर्तों को करना होगा पूरा

, पटना।

डेवलपमेंट मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट (डीएमआइ) में पीजीडीएम कोर्स में सत्र 2024-25 में नामांकन की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है।

डेवलपमेंट मैनेजमेंट में स्नातकोत्तर कोर्स में नामांकन के लिए 15 मई तक आनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।

जिन्हें स्कोर प्राप्त नहीं हुआ वे भी कर सकते हैं आवेदन CMAT और MAT में शामिल वैसे छात्र जिन्हें स्कोर अभी प्राप्त नहीं हुआ है।

वह भी आवेदन कर सकते हैं।

स्कोर प्राप्त होने पर उन्हें नामांकन प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर प्रदान किया जाएगा।

दो वर्षीय पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट (डेवलपमेंट मैनेजमेंट) में आवेदन के लिए स्नातक या उसके समकक्ष कोर्स में कम से कम 50 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।