- होम >>
Cyber Crime : पटना के 14 साइबर अपराधियों ने 2 महीने में कर डाली करोड़ों की ठगी, तरीका जान रह जाएंगे हैरान
- न्यूज़
- Thursday | 13th June, 2024
पुलिस की विशेष टीम उस गांव की घेराबंदी कर छापेमारी की।
सभी आरोपितों को मौके पर ही दबोच लिया गया।
गिरोह पिछले तीन माह से यहां ठहरा हुआ था और इस बीच करीब तीन करोड़ की ठगी कर चुका था। इनके पास से 49 मोबाइल, 30 सिमकार्ड, 7 लैपटॉप और साइबर ठगी का प्रतिदिन का लेखा जोखा से संबंधित 6 रजिस्टर, 6 बैंक खाता पासबुक और 8 चेकबुक, 14 एटीएम कार्ड व 11 फर्जी आधार कार्ड, 8 पैन कार्ड, दो सादे पन्ने पर चिपकाई गयी कुल 49 पर्ची बरामद किया गया।
इनके पास से सात से आठ करोड़ रुपये का हिसाब भी मिला। 43 सौ से अधिक खातों का मिला रिकार्ड ऑनलाइन गेमिंग के लिए वेबसाइट से फर्जी ढंग से दो ऐप्लीकेशन तैयार कर लोगों को अपना शिकार बना रहे थे।
इंटरनेट मीडिया पर अपने ऑनलाइन गेम का प्रचार भी कर रहे थे। पूर्वी चम्पारण, गोपालगंज समेत कई और शहरों में बकायदे दफ्तर खोल गेमिंग के विशेषज्ञों को काम पर लगाया था।
इनके पास से 43 सौ से अधिक खातों का रिकार्ड मिला है। सूत्रों के मुताबिक, ऐप्लीकेशन की मदद से लोगों का मोबाइल नंबर निकाल उन्हें लिंक भेजते थे।
झांसे में आने वाले लोगों को ऑनलाइन गेम खेलने के लिए उनके भुगतान किए गए पैसे के बदले डिजिटल क्वाइन देते थे।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।