- होम >>
Darbhanga AIIMS: दरभंगा एम्स के निर्माण का रास्ता पूरी तरह साफ, CM नीतीश व PM मोदी जल्द रखेंगे नींव
- न्यूज़
- Tuesday | 24th September, 2024
उन्होंने कहा कि उत्तर बिहार और नेपाल के लोगों के लिए सुलभ स्वास्थ का सपना साकार होकर अब हकीकत में बदलने जा रहा है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रयास से जमीन हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इस परियोजना से क्षेत्र के स्वास्थ्य ढांचे में सुधार होगा और स्थानीय लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी। इसका निर्माण कार्य शीघ्र प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के द्वारा निर्माण की नींव रखी जाएगी।
जिसकी घोषणा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा कर चुके हैं।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। 2015-16 के बजट में स्वीकृत हुआ था प्रस्ताव नरेन्द्र मोदी सरकार के पहले कार्यकाल के दौरान बजट पेश करते हुए तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली ने दरभंगा में एम्स की घोषणा की थी।
परंतु, इस पर अंतिम निर्णय 2019- 20 तब हुआ जब यूनियन कैबिनेट ने इस प्रस्ताव को स्वीकृति दी। एम्स का प्रस्ताव स्वीकृत होने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल को अपग्रेड कर एम्स बनाने का सुझाव दिया। डीएमसीएच की खाली जमीन का प्रस्ताव भी दिया गया।
लेकिन, केंद्रीय टीम ने इसमें कई समस्याएं गिनाकर प्रस्ताव खारिज कर दिया। एनबीसीसी करेगा दरभंगा एम्स का निर्माण लंबी प्रक्रिया के बाद अंतत राज्य सरकार ने दरभंगा में शोभन बाइपास पर 50.13 एकड़ जमीन केंद्र को हस्तांतरित की।
बाद में अतिरिक्त 37.31 एकड़ जमीन भी देने की स्वीकृति दी गई और आज उक्त जमीन को भी केंद्र को हस्तांतरित कर दिया गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दरभंगा एम्स के निर्माण का कार्य संभवत: नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कारपोरेशन (एनबीसीसी) को सौंपा जाएगा। पटना एम्स का भी होगा विस्तार, दी जाएगी 20 एकड़ जमीन एक ओर दरभंगा में जल्द ही नए एम्स की नींव रखी जाएगी वहीं दूसरी ओर राज्य सरकार ने एम्स पटना के विस्तार की योजना भी स्वीकृत की है।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।