- होम >>
Exit Poll में Modi 3.0 का प्रिडिक्शन, Tejashwi Yadav ने काउंटिंग से कुछ घंटे पहले ही कह दी ये बात
- न्यूज़
- Monday | 3rd June, 2024
आइएनडीआइए की दिल्ली में आयोजित बैठक में भाग लेने के बाद नेता प्रतिपक्ष सोमवार की शाम पटना लौटे। पटना एयरपोर्ट पर उन्होंने स्थानीय मीडिया से कहा कि देश भर में हम चुनाव जीतने जा रहे हैं।
देश के साथ ही बिहार की जनता को विशेष धन्यवाद देते हुए कहा कि इतनी कड़ी धूप, 45 से 49 डिग्री के तापमान, कड़ी धूप में लोग खड़े रहे।
यह इस बात का संकेत है कि हम चुनाव जीत रहे हैं।
देश में जिस भी नेता से हमारी बात हो रही है सब जगह से हमें अच्छा फीडबैक मिल रहा है। आप लोग देखिएगा परिणाम... उन्होंने कहा हमारे एक शिष्टमंडल ने चुनाव आयोग से भी बात की है और आग्रह किया है कि जो नियम हैं उनसे सभी जिलाधिकारियों को अवगत करा दें, ताकि नियमों के तहत मतगणना हो और धांधली न हो सके, क्योंकि जनता को लोकतंत्र से जो अधिकार मिला है उसकी रक्षा के लिए पूरी तरह से तैयार है।
इस वजह से हम सभी लोग निश्चिंत हैं।
आप लोग देखिएगा परिणाम बताएंगे कि हम लोग अच्छे अंतर से चुनाव जीत रहे हैं। कम से कम 25 सीटें आ रहीं उन्होंने कहा, कुछ लोग बिहार को लेकर बातें कर रहे हैं उन्हें बताना चाहते हैं कि बिहार में आइएनडीआइए को कम से कम 25 सीटें आ रहीं।
एग्जिट पोल से जुड़े सवाल पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा यह मोदी जी का पोल है।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।