- होम >>
Flood in Bihar: बिहार में गंगा, गंडक व कोसी नदियों का तांडव, खगड़िया-समस्तीपुर सहित कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात
- न्यूज़
- Tuesday | 13th August, 2024
बरियापुर के लालजी टोला में चार दर्जन से अधिक गांव डूब गए हैं।
इन घरों में रहने वाले 150 से अधिक लोग रेलवे लाइन के किनारे अस्थायी रूप से रह रहे हैं। बरियारपुर बिजली सब स्टेशन में पानी घुसने से यह दूसरे दिन भी बंद है।
दूसरे सब स्टेशन से बिजली आपूर्ति शुरू की गई है।
डीएम अवनीश कुमार सिंह के निर्देश पर जाफरनगर दियारा से लोगों को नाव द्वारा निकाला जा रहा है। खगड़िया में डरा रहा नदियों का रौद्र रूप खगड़िया में कोसी, बागमती, गंगा और बूढ़ी गंडक खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।
इस कारण परबत्ता प्रखंड के कई गांव पानी से घिर गए हैं।
किशनगंज की नदियों में भी उतार-चढ़ाव जारी है। सुपौल में भी दर्जनों गांवों में घुसा पानी सुपौल में सोमवार शाम चार बजे कोसी का जलस्राव बराज पर 2,09,965 क्यूसेक (घनफुट प्रति सेकेंड) रिकार्ड किया गया।
इसे डाउन स्ट्रीम में पास कराया जा रहा है।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।