- होम >>
Harsh Raj Murder Case: हर्ष राज हत्याकांड पर सियासत तेज, इस दिग्गज नेता राज्यपाल से कर दी CBI जांच की मांग
- न्यूज़
- Sunday | 2nd June, 2024
उन्होंने कहा है कि हर्ष राज हत्याकांड में गहरी साजिश की बू आ रही है।
हर्ष राज छात्रों के बीच काफी लोकप्रिय थे और पढ़ाई के साथ-साथ समाजसेवा लगे रहते थे। चुनावी रंजिश में हत्या की जताई आशंका सुरेश शर्मा ने कहा कि हर्ष राज आगामी छात्रसंघ के चुनाव की तैयारी भी कर रहे थे और उनके चुनाव जीतने की संभावना प्रबल थी।
ऐसे में जघन्य हत्याकांड के पीछे आगामी छात्र संघ का चुनावी रंजिश भी हो सकता है। स्पीडी ट्रायल की मांग सुरेश शर्मा ने राज्यपाल से मांग की कि स्पीडी ट्रायल के माध्यम से हत्यारों को जल्द से जल्द फांसी की सजा मिले।
ताकि आने वाले समय में ऐसी घटना ना हो।
राज्यपाल को ज्ञापन देने वाले समय शर्मा के साथ पूर्व मंत्री महाचंद्र सिंह एवं पीएन सिंह आजाद के अलावा अन्य कई लोग सम्मिलित थे। लॉ कॉलेज में हर्षराज की पीट-पीटकर कर दी गई थी हत्या बता दें कि पटना लॉ कॉलेज परिसर में स्नातक अंतिम वर्ष के 22 वर्षीय छात्र हर्ष राज की हत्या कर दी गई थी।
इस हत्याकांड में 19 वर्षीय चंदन यादव उर्फ आदित्य राज पर एक दर्जन साथियों के साथ पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप है।
पुलिस ने चंदन यादव को गिरफ्तार करके पूरे मामले की जांच में जुटी है। यह भी पढ़ें: Nitish Kumar: एग्जिट पोल के नतीजे आते ही दिल्ली पहुंचे नीतीश, भाजपा के साथ फाइनल कर सकते हैं बड़ी डील Bihar Politics: बिहार में खेला करेंगे कुशवाहा, वैश्य और निषाद वोटर कामयाब होगा Lalu का दांव या BJP मारेगी बाजी? ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।