- होम >>
Heat Stroke In Bihar : गर्मी से गया और सारण के तीन स्कूलों की 20 छात्राएं बीमार, एक शिक्षिका की हालत भी बिगड़ी
- न्यूज़
- Tuesday | 28th May, 2024
परीक्षा शुरू होने के कुछ देर बाद बीमार पड़ीं छात्राएं आमस उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक बबलू अंसारी ने बताया कि विद्यालय में परीक्षा परीक्षा शुरू होने के कुछ देर ही बाद 10वीं वर्ग की छात्रा गुड़िया कुमारी और नौवीं की छात्रा सुमन कुमारी मूर्छित हो गईं। एक शिक्षिका अंशु कुमारी भी बेहोश हो गईं।
दोनों छात्रा और शिक्षिका को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
स्थिति सामान्य होने पर घर भेज दिया गया।
चिकित्सकों ने घटना का कारण भीषण गर्मी बताया है। घटना के बाद अधिकारी अस्पताल पहुंचे इधर, सारण जिले के मशरक के कवलपुरा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की दर्जन भर छात्राएं अचानक बीमार पड़ गईं।
सभी को सोमवार की शाम मशरक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। मौके पर मशरक बीडीओ पंकज कुमार, बीईओ डा. वीणा कुमारी, मशरक थाने के अपर थानाध्यक्ष सुनील कुमार दलबल के साथ पहुंचे। चिकित्सक डॉ. चन्द्रशेखर सिंह ने कहा कि अत्यधिक गर्मी बर्दाश्त नहीं कर पाने के कारण छात्राएं बीमार पड़ी हैं।
सभी को तेज बुखार है।
उल्टी हो रही है।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।