- होम >>
Hena Shahab: क्या हिना शहाब की नाराजगी हो गई दूर? RJD सुप्रीमो लालू से हुई मुलाकात के पीछे की Inside Story
- न्यूज़
- Thursday | 8th August, 2024
उनके पटना आने के बाद देर शाम लालू प्रसाद यादव अपने पुत्र और प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को लेकर पार्टी के विधान पार्षद विनोद जायसवाल के आवास पर पहुंचे थे। हिना शहाब (Heena Shahab) यहां पहले से मौजूद थीं।
तीनों नेताओं के बीच करीब घंटे तक बंद कमरे में बातचीत हुई।
यहां राजद प्रमुख ने हिना शहाब से उनकी नाराजगी और संसदीय चुनाव में पार्टी के टिकट पर चुनाव नहीं लड़ने की वजह जैसे मुद्दों पर विस्तार से बातचीत की। नाराजगी दूर हुई, आश्वासन नहीं मिला पार्टी के सूत्र बताते हैं कि लालू यादव (Lalu Yadav) से मुलाकात के बाद हिना की नाराजगी करीब-करीब दूर हो चुकी है।
हालांकि, कोई आश्वासन मिलने जैसी बात सामने नहीं आई है। बता दें कि इससे पहले हिना शहाब की नाराजगी की चर्चाओं के पहली बार सामने आने के बाद भी लालू यादव ने फोन पर उनसे बात की थी।
लालू ने तब नाराजगी और पार्टी से दूरी की वजह जाननी चाही थी, लेकिन तब ज्यादा सार्थक नतीजे नहीं मिले थे। वोट एकजुट रखने की कोशिश बता दें कि शहाबुद्दीन लंबे समय तक राजद के सांसद रहे थे।
हालांकि, उनके निधन के बाद पार्टी की ओर से हिना शहाब (Heena Shahab) को बार-बार मौके दिए गए, लेकिन वे सिवान से चुनाव जीत नहीं पाईं। इस बार उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर लोकसभा का चुनाव लड़ा।
निर्दलीय उतरने के बाद भी वह जदयू उम्मीदवार के सामने हार गईं। बहरहाल, अब ताजा घटनाक्रम में लालू से हिना शहाब की मुलाकात को सियासी गलियारों में इस बहाने राजद की अपने माय वोटों को एकजुट रखने की कोशिश माना जा रहा है। चर्चा है कि सिवान, छपरा, गोपालगंज जैसे क्षेत्रों में मुस्लिम वोट का छितराव न हो, इस मुलाकात के पीछे की यही वजह है। वहीं, एक चर्चा यह भी थी कि प्रशांत किशोर जैसे नेता के हिना शहाब से संपर्क कर सकते हैं।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।